Aaj Ka Mausam 13 May 2026: मई महीने में देश के कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज यानी 13 मई को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी। लेकिन कुछ क्षेत्रों में गर्म हवाओं और लू का असर जारी रह सकता है। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से एनसीआर के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। अब बारिश और तेज हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं, देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Aaj Ka Mausam 13 May 2026: दिल्ली में बारिश

दिल्ली में 12 मई की रात को हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। 13 मई को भी हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रहे साथ ही गरज-चमक की संभावना जताई गई है। इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 14 मई से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा और तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है।
Tamil Nadu Weather Today: भारी बारिश की चेतावनी
तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश बढ़ने की आशंका है। चार दिनों में तमिलनाडु के दक्षिणी तटीय जिलों और डेल्टा क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 15 और 16 मई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान नीलगिरि, कोयंबटूर, इरोड, तिरुप्पुर, तंजावुर, तिरुवरूर, नागपट्टिनम, पुदुक्कोट्टई, रामनाथपुरम और शिवगंगा जिलों में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
Chennai Weather Today

चेन्नई में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि शहर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
Uttarakhand Weather Today
उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और 13 मई को पहाड़ी इलाकों समेत कई जिलों में बारिश का अनुमान लगाया गया है। बता दें कि रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत, चमोली, नैनताल, उत्तर काशी, पिथौरागढ़, पौड़ी में आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
Also Read: पेट्रोल कंपनियों को नुकसान, क्या बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम, देखें अपने शहर का नया रेट


Download Android App
Download iOS App




