Aaj Ka Mausam 14 Mar: देशभर के अधिकतर राज्यों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक दिल्ली हिमाचल समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ ही आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा गुजरात-अहमदाबाद में 11 से 13 मार्च के बीच भीषण हीट वेव की स्थिति बन सकती है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Aaj Ka Mausam 14 Mar: Delhi Weather

दिल्ली-एनसीआर में 15 मार्च से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को पूरे एनसीआर में आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी और मौसम सुहावना हो जाएगा। मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार, 14 मार्च को अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दिन आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। वहीं, 15 मार्च को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Tamil Nadu Weather

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने अगले दो दिनों में रामनाथपुरम और थूथुकुडी जिलो में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है, जबकि तमिलनाडु के अधिकांश अन्य हिस्सों में शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, रामनाथपुरम और थूथुकुडी जिलों में आज और कल एक या दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दक्षिणी तटीय जिलों में हुई संक्षिप्त बारिश क्षेत्र में हुए मामूली वायुमंडलीय परिवर्तनों के कारण है।
Himachal Weather
हिमाचल के चंबा जिले के लिए 12, 13 और 14 मार्च को येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज ग्रीन अलर्ट रहेगा लेकिन कल यह फिर से येलो हो जाएगा। फील्ड में कार्यरत टीम को पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं। भारी बारिश का पूर्वानुमान के साथ ही नदी, नालों के पास न जाने की अपील की गई है।
ALSO READ: गर्मी से मिलेगी राहत, दिल्ली, हिमाचल समेत कई राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम


Download Android App
Download iOS App




