Aaj ka Mausam 15 Nov: दिल्ली में ठंड-धुंध का डबल अटैक! तापमान लुढ़का, 5 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

Summary :

Aaj ka Mausam 15 Nov: देश के कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, जिस वजह से ठंड का कहर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत आस-पास के इलाकों में आज और कल शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं दिल्ली एनसीआर में भी ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल दिल्ली एनसीआर में ठंड और धुंध का डबल अटैक होने वाला है। आइए जानते…

Aaj ka Mausam 15 Nov: देश के कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, जिस वजह से ठंड का कहर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत आस-पास के इलाकों में आज और कल शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं दिल्ली एनसीआर में भी ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल दिल्ली एनसीआर में ठंड और धुंध का डबल अटैक होने वाला है। आइए जानते है, देश के विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज।

Aaj ka Mausam 15 Nov: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj ka Mausam 15 Nov
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? (Image- Social Media)

दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। फिलहाल दिल्ली में 15 से 20 नवंबर तक बदल, कोहरा और धुंध रहेगी। दोपहर में बदल होने की वजह से धूप न के बराबर हो सकती है। वहीं, ठंड के साथ प्रदूषण 400 से 500 के करीब बना हुआ है। दोपहर में धूप होने के बावजूद भी प्रदूषण की चादर छाई हुई नजर आ रही है।

शहर का नाम न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 10°C 26°C
लखनऊ 12°C 26°C
चंडीगढ़ 11°C 24°C
जयपुर 12°C 26°C
भोपाल 13°C 26°C
मुंबई 22°C 31°C
पटना 14°C 26°C
कोलकाता 17°C 26°C
देहरादून 9°C 21°C
शिमला 6°C 18°C
कश्मीर 3°C 13°C

Uttar Pradesh Weather

Aaj ka Mausam 15 Nov
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में शीतलहर की वजह से ठंड बढ़ने के आसार हैं। ठंडी हवाओं के साथ हल्का कोहरा और धुंध भी देखने को मिल सकती है। खासकर मुजफ्फरनगर, लखनऊ और मेरठ के आस-पास के इलाकों में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से कम होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, कानपूर बरेली, अयोध्या और बाराबंकी में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 8-10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Uttarakhand Weather

Aaj ka Mausam 15 Nov
Uttarakhand Weather (Image- Social Media)

उत्तराखंड के दिन की शुरुआत ठंडी हवाओं और हल्की धुंध के साथ हुई है। आज देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह तापमान 4-6°C रहेगा, जबकि दोपहर तक हल्की धूप के साथ 17-20°C तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश समेत कई इलाकों में कोहरा छाए रहने और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: AQI Alert in Delhi: दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण का कहर! तापमान पहुंचा 9°C, जानें अपने शहर का लेटेस्ट मौसम अपडेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।