4th Wedding Anniversary पर Rajkummar के घर में गूंजी किलकारी, Baby Girl का किया Welcome

Summary :

Rajkummar Rao Baby: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के घर से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें, आज राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा की चौथी सालगिरह है और इसी ख़ास मौके पर कपल ने अपने घर में बेबी गर्ल का वेलकम किया है। आज यानी 15 नवंबर की सुबह सोशल मीडिया पर एक प्यारी पोस्ट शेयर करते हुए कपल ने इस गुड न्यूज़ को अनाउंस किया है। वहीं शादी की चौथी सालगिरह पर इस गुड न्यूज़ के आने से कपल के लिए ये दिन और भी ख़ास बन गया है। Rajkummar Rao Anniversary Years: कब हुई शादी राजकुमार…

Rajkummar Rao Baby: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के घर से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें, आज राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा की चौथी सालगिरह है और इसी ख़ास मौके पर कपल ने अपने घर में बेबी गर्ल का वेलकम किया है। आज यानी 15 नवंबर की सुबह सोशल मीडिया पर एक प्यारी पोस्ट शेयर करते हुए कपल ने इस गुड न्यूज़ को अनाउंस किया है। वहीं शादी की चौथी सालगिरह पर इस गुड न्यूज़ के आने से कपल के लिए ये दिन और भी ख़ास बन गया है।

Rajkummar Rao Anniversary Years: कब हुई शादी

Rajkummar Rao Wedding
Rajkummar Rao Anniversary Years (Credit: Social Media)

राजकुमार राव और पत्रलेखा के लिए 15 नवंबर हमेशा ही खास रहा है। साल 2021 में इसी दिन दोनों ने शादी की थी। अब ठीक चार साल बाद, इसी दिन उनके घर नन्हीं परी का आना हुआ है। कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा “भगवान ने हमारी चौथी शादी की सालगिरह पर हमें सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।” पोस्ट में दोनों ने यह भी बताया कि वे बेबी गर्ल के माता-पिता बनकर वे काफी ब्लेस्ड फील कर रहे हैं। बता दें, इस खुशखबरी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।

Rajkummar Rao Baby: जुलाई में की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

राजकुमार और पत्रलेखा ने जुलाई 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी और फैंस तब से ही इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। अब जैसे ही दोनों ने बेटी के जन्म का ऐलान किया, बॉलीवुड से लेकर फैंस तक सभी ने ढेरों शुभकामनाएं भेजनी शुरू कर दी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

किस-किस ने दी बधाई

Rajkummar Rao Baby
Rajkummar Rao Baby (Credit: Social Media)

कपल की पोस्ट पर कई बॉलीवुड सितारों ने कमेंट करते हुए अपनी खुशी ज़ाहिर की है। भारती सिंह ने लिखा, “खूबसूरत सफर के लिए बधाई हो।” वहीं अली फज़ल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “हे भगवान! ये सुनकर बहुत अच्छा लगा। आप दोनों खूबसूरत लोगों को बहुत-बहुत मुबारक।” इसके अलावा भी कई सितारों और दोस्तों ने कपल को पेरेंटहुड की शुभकामनाएं दी हैं।

फैंस ने लुटाया प्यार

Rajkummar Rao
Rajkummar Rao (Credit: Social Media)

बता दें, सिर्फ सेलेब्स ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। लोगों ने कमेंट कर इस नए सफर के लिए दुआएं दीं और बेटी के जन्म पर कपल को ढेर सारा प्यार भेजा।

Rajkummar Rao Wedding: राजकुमार और पत्रलेखा की लवस्टोरी

Rajkummar Rao Wedding
Rajkummar Rao Wedding (Credit: Social Media)

राजकुमार राव और पत्रलेखा की लवस्टोरी फिल्मी दुनिया में एक मिसाल मानी जाती है। दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे और आखिरकार 2021 में शादी के बंधन में बंध गए। अब बेबी गर्ल के आने के बाद उनकी जिंदगी और भी खूबसूरत हो गई है। कुल मिलाकर, राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर आई ये खुशखबरी न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि उनके फैंस और पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बेहद खास है। कपल की पोस्ट अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है और लोग उन्हें दिल खोलकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: गोल्ड ब्रेसलेट के लेटेस्ट डिजाइंस हैं शानदार, 5 से 6 ग्राम गोल्ड में बढ़ जायेगा हाथों का निखार

Yashika Jandwani