Aaj ka Mausam 17 Nov: दिल्ली में जहरीली हवा का कहर! कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Summary :

Aaj ka Mausam 17 Nov: देशभर के कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, जिस वजह से ठंड का कहर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। देश के तीन राज्यों तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश का सिलसिला अब भी जारी है। इस बारिश की वजह से ठंड का कहर और ज्यादा बढ़ सकता है। दिल्ली पिछले एक महीने से ज्यादा जहरीली हवा में सांस ले रही है, यहां तक कि कृत्रिम वर्षा के प्रयास भी विफल रहे हैं। राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार गंभीर…

Aaj ka Mausam 17 Nov

Aaj ka Mausam 17 Nov: देशभर के कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, जिस वजह से ठंड का कहर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। देश के तीन राज्यों तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश का सिलसिला अब भी जारी है। इस बारिश की वजह से ठंड का कहर और ज्यादा बढ़ सकता है।

दिल्ली पिछले एक महीने से ज्यादा जहरीली हवा में सांस ले रही है, यहां तक कि कृत्रिम वर्षा के प्रयास भी विफल रहे हैं। राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार गंभीर श्रेणी में जा रहा है, दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया है। चलिए जानते हैं कि आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Aaj ka Mausam 17 Nov: आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

शहर अधिकतम तापमान (17 नवंबर) न्यूनतम तापमान (17 नवंबर)
पटना 27°C 16°C
लखनऊ 28°C 14°C
शिमला 21°C 06°C
मुंबई 31°C 24°C
रांची 23°C 11°C
जयपुर 26°C 13°C
कोलकाता 29°C 21°C
दिल्ली 26°C 10°C
चेन्नई 28°C 26°C

Delhi Weather Today

Aaj ka Mausam 17 Nov
Delhi Weather Today (Image- Social Media)

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलने के साथ ही मौसम साफ हो जाएगा। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सोमवार को दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल सकता है। वहीं, ठंड के साथ दिल्ली में जहरीली हवा का कहर भी जारी है। आज का AQI 360 दर्ज किया गया, जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। शहर के 38 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 6 स्टेशनों में AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

शहर तापमान (अधिकतम/न्यूनतम) AQI
दिल्ली 24/8 303
नोएडा 25/12 282
गाजियाबाद 25/12 335
गुड़गांव 26/12 241
ग्रेटर नोएडा 25/12 450

Uttar Pradesh Weather Today

Aaj ka Mausam 17 Nov
Uttar Pradesh Weather Today (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिज़ाज बदलने लगा है। प्रदेश के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया है, जिससे शीतलहर के आसार बनने लगे हैं। आज प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है और कहीं-कहीं पर हल्का कोहरा छाने कि संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन तापमान में गिरावट की वजह से ठंड बढ़ रही है।

Uttarakhand Weather Today

Aaj ka Mausam 17 Nov
Uttarakhand Weather Today (Image- Social Media)

उत्तरखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में धूप निकलने के कारन ठंड का एहसास कम हो रह है, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से सुबह और शाम ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम का हाल इसी तरह बना रह सकता है। देहरादून सहित ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड हो रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली की हवा अब भी जहरीली! 400 के पार पहुंचा AQI, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा देश में आज का मौसम?

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।