Aaj ka Mausam 18 Nov: दिल्ली में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक! पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Summary :

Aaj ka Mausam 18 Nov: देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिज़ाज बदल रहा है। मैदानों में ठिठुरन, तो पहाड़ों में बर्फ़बारी देखने को मिल रही है। जिस वजह से ठंड का कहर बढ़ने लगा है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। चेन्नई और पास के कई जिलों में आज मंगलवार यानी 18 नवंबर को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में अब ठंड बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर में आज से शीतलहर…

Aaj ka Mausam 18 Nov: देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिज़ाज बदल रहा है। मैदानों में ठिठुरन, तो पहाड़ों में बर्फ़बारी देखने को मिल रही है। जिस वजह से ठंड का कहर बढ़ने लगा है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। चेन्नई और पास के कई जिलों में आज मंगलवार यानी 18 नवंबर को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में अब ठंड बढ़ गई है।

दिल्ली-एनसीआर में आज से शीतलहर का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। दिल्ली की जनता न सिर्फ ठंड की मार झेलेगी, बल्कि जहरीली हवा में सांस लेने को भी मजबूर है। हवा की गुणवत्ता लगातार गंभीर श्रेणी में बनी हुई है।

Aaj ka Mausam 18 Nov: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम 

Aaj ka Mausam 18 Nov
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम (Image- Social Media)

दिल्ली एनसीआर में हवाएं लगभग 12 से 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जो लोगो को ठिठुरन का एहसास करवा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण ने राजधानी की हवा को जहरीला बना दिया है। दिल्ली में आज सुबह 6 बजे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 341 दर्ज किया गया, जो बहुत ख़राब श्रेणी में आता है। शहर के कई हिस्सों में इससे भी ज्यादा गंभीर हाल बने हुए हैं। जहांगीरपुरी में AQI 412 है, वहीं वजीरपुर में 413 दर्ज किया गया।

शहर तापमान (अधिकतम/न्यूनतम °C) AQI
गुड़गांव 26/12 283
दिल्ली 25/9 268
ग्रेटर नोएडा 26/12 350
नोएडा 26/13 281
गाजियाबाद 25/12 328

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में आज शीतलहर की संभावना है। प्रयागराज, लखनऊ, इटावा, कानपुर और बाराबंकी में सुबह के समय तेज हवा चलने की संभावना है। लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के मुताबिक, आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। हालांकि दिन में मौसम सामान्य हो जाएगा।

Bihar Weather

Aaj ka Mausam 18 Nov
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में पछुआ हवाओं के कारण मौसम शुष्क होने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। सुबह के समय शीतलहर का अटैक देखने को मिल सकता है। शहर में अधिकतम तापमान 26-30°C और न्यूनतम तापमान 10-16°C के बीच बने रहने का पूर्वानुमान है।

Uttarakhand Weather

Aaj ka Mausam 18 Nov
Uttarakhand Weather (Image- Social Media)

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में ठंडी हवाओं के साथ भारी बर्फ़बारी की संभावना जताई जा रही है। आज यानी 18 नवंबर से तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इस दौरान लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Mausam 17 Nov: दिल्ली में जहरीली हवा का कहर! कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।