Petrol Diesel Price 18 Nov: आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानें आपके शहर में महंगा हुआ या सस्ता

Summary :

Petrol Diesel Price 18 Nov: हर दिन की तरह आज 17 नवंबर 2025 को भी देशभर में तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी किए हैं। भारत में ईंधन की कीमतें रोजाना तय की जाती हैं, और ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और डीलर मार्जिन जैसे कारकों पर निर्भर करते हैं। कीमतों में ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं, चाहे वो ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या सब्जी बेचने वाला व्यापारी। ऐसे में हर दिन कीमतों की जानकारी रखना जरुरी है। गुडरिटर्न…

Petrol Diesel Price 18 Nov

Petrol Diesel Price 18 Nov: हर दिन की तरह आज 17 नवंबर 2025 को भी देशभर में तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी किए हैं। भारत में ईंधन की कीमतें रोजाना तय की जाती हैं, और ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और डीलर मार्जिन जैसे कारकों पर निर्भर करते हैं। कीमतों में ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं, चाहे वो ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या सब्जी बेचने वाला व्यापारी। ऐसे में हर दिन कीमतों की जानकारी रखना जरुरी है।

गुडरिटर्न के मुताबिक, NCR के शहर गाजियाबाद में पेट्रोल 31 पैसे गिरावट के साथ 94.44 रुपये लीटर हो गया तो डीजल भी 35 पैसे गिरकर 87.51 रुपये लीटर बिक रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 4 पैसे महंगा हुआ और 94.73 रुपये लीटर हो गया, जबकि डीजल की कीमतें 5 पैसे बढ़कर 87.86 रुपये लीटर हो गई है। तो आइये जानते हैं, आपके शहर में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता।

Petrol Diesel Price 18 Nov: प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत

Petrol Diesel Price 18 Nov
प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत (Image- Social Media)
शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
चेन्नई 100.76 92.35
कोलकाता 104.95 91.76
गाजियाबाद 94.44 87.51
जयपुर 104.72 90.21
लखनऊ 94.73 87.86

CNG Rate Today: क्या है आज CNG की कीमत?

Petrol Diesel Price 18 Nov
क्या हैं आज CNG की कीमत? (Image- Social Media)
शहर रेट
दिल्ली 76.09
मुंबई 77.00
जयपुर 91.91
नोएडा 84.70
हरियाणा 85.71
महाराष्ट्र 87.91
अमृतसर 87.58
गुरुग्राम 82.12

Petrol Diesel Rate: कैसे तय होती हैं कीमतें ?

भारत में पेट्रोल और डीजल की दरें तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) द्वारा हर दिन तय की जाती हैं। ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, विदेशी मुद्रा विनिमय दर, केंद्रीय और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए कर, और डीलर के मुनाफे को ध्यान में रखकर कीमतें निर्धारित करती हैं। हर राज्य का टैक्स ढांचा अलग होता है, इसलिए एक ही दिन में देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में थोड़ा फर्क देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price 17 Nov: खुशखबरी! कई शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, अब जानें आपके शहर का रेट!

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।