Aaj Ka Mausam 21 June 2026: मानसून की एंट्री… दिल्ली-यूपी समेत 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 21 June 2026: मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश समेत 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, मानसून अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को अब गर्मी से राहत मिलने वाली है। इस दौरान कई इलाकों में 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम में ये बदलाव अगले 15 घंटे के अंदर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल… Rain Alert: इन राज्यों…

Aaj Ka Mausam 21 June 2026: मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश समेत 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, मानसून अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को अब गर्मी से राहत मिलने वाली है। इस दौरान कई इलाकों में 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम में ये बदलाव अगले 15 घंटे के अंदर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल…

Rain Alert: इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने देश के 20 राज्यों में आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्य शामिल हैं, जिनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, हरियाणा और पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, असम, मेघालय, सिक्किम और ओडिशा में बारिश का अनुमान है। इसके अलावा दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तो केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में भी तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।

Delhi Rain Alert: दिल्ली में बारिश

Aaj Ka Mausam 21 June 2026
(Image- Social Media)

दिल्ली वालों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज यानी 21 जून को दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 22 से 25 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिज़ाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आगरा, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ समेत 17 से अधिक जिलों में आज बारिश की चेतवानी जारी की है। वहीं प्रदेश के कई इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Bihar Weather: 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 21 June 2026
(Image- Social Media)

बिहार में मौसम का अलग ही रुख है, एक तरह भारी बारिश का दौर जारी हैं, वहीं दूसरी तरफ कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग केंद्र ने 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं 3 जिलों में हीट वेव का अलर्ट है। मौसम के ये दोहरे मिज़ाज बने रहने की संभावना 22 जून तक है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान (21 जून) न्यूनतम तापमान (21 जून)
दिल्ली (Delhi) 39°C 29°C
शिमला (Shimla) 28°C 19°C
मुंबई (Mumbai) 33°C 28°C
भोपाल (Bhopal) 34°C 27°C
लखनऊ (Lucknow) 41°C 31°C
नैनीताल (Nainital) 29°C 21°C
कोलकाता (Kolkata) 35°C 28°C
रांची (Ranchi) 33°C 25°C
चेन्नई (Chennai) 34°C 29°C
जयपुर (Jaipur) 37°C 26°C
पटना (Patna) 39°C 29°C

Also Read: Petrol Diesel Price 21 June 2026: रविवार को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम! जानें दिल्ली-मुंबई समेत 14 बड़े शहरों के ताजा भाव

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।