बसंती पंचमी पर Delhi में बरसे बादल, 9 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 23 Jan: उत्तर भारत में ठंड कम होने के बाद अब फिर से मौसम ने अपना मिज़ाज बदल लिया है। आज यानी 23 जनवरी, शुक्रवार को सुबह दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की बरसात हुई है, जिससे मौसम में परिवर्तन हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, देश के 9 राज्यों में बारिश और तूफान की संभावना है। इस दौरान हवाएं 60 से लेकर 65 किलोमीटर तक की रफ़्तार से चल सकती है। इसके अलावा हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भीषण बर्फ़बारी की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही उत्तर भारत के 17…

Aaj Ka Mausam 23 Jan: उत्तर भारत में ठंड कम होने के बाद अब फिर से मौसम ने अपना मिज़ाज बदल लिया है। आज यानी 23 जनवरी, शुक्रवार को सुबह दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की बरसात हुई है, जिससे मौसम में परिवर्तन हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, देश के 9 राज्यों में बारिश और तूफान की संभावना है। इस दौरान हवाएं 60 से लेकर 65 किलोमीटर तक की रफ़्तार से चल सकती है। इसके अलावा हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भीषण बर्फ़बारी की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही उत्तर भारत के 17 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।

Delhi Weather: दिल्ली में झमाझम बारिश

Aaj Ka Mausam 23 Jan
Delhi Weather (Image- Social Media)

गुरुवार रात से ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी थी। देर रात से चल रही तेज हवाओं का असर शुक्रवार सुबह साफ तौर पर देखने को मिला, जब दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी के साथ बारिश की शुरुआत हुई।

मौसम विभाग ने बताया कि अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना बनी रही। 24 जनवरी को भी मौसम लगभग ऐसा ही रहने का अनुमान है।

Delhi Aqi

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और यूपीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 के पार देखा गया है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 267, आनंद विहार में 317, चांदनी चौक में 326, संजय नगर में 290, जबकि लोनी में अब भी 390 के साथ स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Heavy Rain Alert: इन 9 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 23 Jan
Heavy Rain Alert (Image- Social Media)

मौसम विभाग के अनुसार, आज 23 जनवरी को देश के 9 राज्यों में तेज तूफान और भारी बारिश हो सकती है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। इस दौरान 40 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 23 Jan
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में आज यानी 23 जनवरी को मौसम भारी रहने वाला है। राज्य के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के कारण तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। कानपुर, लखनऊ, बरेली, संभल, सहारनपुर, बुलंदशहर, झांसी, रामपुर, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और नोएडा में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Weather: हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam 23 Jan
Himachal Pradesh Weather (Image- Social Media)

आज शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। शिमला, कुल्लू, चंबा और लाहौल-स्पीति जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मनाली में तापमान काफी कम रहेगा, जहां अधिकतम तापमान माइनस 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Aaj Ka Mausam 23 Jan: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 17°C 05°C
जयपुर 19°C 07°C
मुंबई 27°C 22°C
लखनऊ 22°C 12°C
शिमला 06°C 01°C
कोलकाता 25°C 14°C
भोपाल 25°C 13°C
नैनीताल 12°C 04°C
चेन्नई 28°C 23°C
पटना 21°C 12°C
रांची 24°C 11°C

यह भी पढ़ें: सावधान! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, हिमाचल में बर्फबारी; जानें तजा वेदर अपडेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।