Aaj Ka Mausam 23 June 2026: देशभर में आज मौसम में बदलाव होने वाला है। कुछ राज्यों में उमस और गर्मी लोगों को सता रही है, तो कहीं बारिश की बौछारें राहत दे रही हैं। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर में असम, मेघालय समेत 22 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
IMD के मुताबिक, साल 2025 में मानसून 26 मई को पूर्वोत्तर के अधिकांश हिस्सों में पहुंच गया था, लेकिन इस साल मानसून का आगमन जून के लास्ट तक भी नहीं हुआ। मानसून आने के बाद से अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Rain Alert: इन राज्यों में होगी बारिश

देश के अलग-अलग क्षेत्रों के बारिश के आसार हैं। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल है।
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR का मौसम
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम बदलने वाला है। आज 23 जून को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा 24 से 26 जून तक कई इलाको में बारिश हो सकती है। लेकिन 26 जून के बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
Uttar Pradesh Weather: यूपी में बारिश
उत्तर प्रदेश वालों के लिए राहत भरी खबर है। मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हमीरपुर, कुशीनगर, बस्ती, कानपुर, झांसी, अयोध्या, रामपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।
Bihar Weather: बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

गर्मी और उमस से परेशान बिहार वासियों के लिए राहत भरी खबर है। गया, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सुपौल, कटिहार और भागलपुर समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | 38°C | 29°C |
| भोपाल (Bhopal) | 32°C | 25°C |
| शिमला (Shimla) | 27°C | 19°C |
| पटना (Patna) | 39°C | 29°C |
| चेन्नई (Chennai) | 35°C | 28°C |
| नैनीताल (Nainital) | 28°C | 21°C |
| लखनऊ (Lucknow) | 40°C | 31°C |
| रांची (Ranchi) | 34°C | 25°C |
| मुंबई (Mumbai) | 28°C | 26°C |
| जयपुर (Jaipur) | 37°C | 28°C |
| कोलकाता (Kolkata) | 36°C | 28°C |






















