स्मॉग और ठंड ने दिल्ली को जकड़ा! उत्तर भारत कांपा, दक्षिण में बारिश के आसार; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Summary :

Aaj ka Mausam 27 Nov: दिल्ली समेत पूरे भारत में ठंड बढ़ने लगी है। यूपी, बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान लुढ़कता जा रहा है। आज भी ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। बुधवार को श्रीनगर में भी सीजन की सबसे सर्द रात थी। यहां पारा माइन 3.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आइए जानते हैं, देश के विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल। Aaj ka Mausam 27 Nov: Delhi Weather आज…

Aaj ka Mausam 27 Nov

Aaj ka Mausam 27 Nov: दिल्ली समेत पूरे भारत में ठंड बढ़ने लगी है। यूपी, बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान लुढ़कता जा रहा है। आज भी ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। बुधवार को श्रीनगर में भी सीजन की सबसे सर्द रात थी। यहां पारा माइन 3.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आइए जानते हैं, देश के विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Aaj ka Mausam 27 Nov: Delhi Weather

Aaj ka Mausam 27 Nov
Delhi Weather (Image- Social Media)

आज 27 नवंबर (गुरुवार) को दिल्ली में ठंड का असर रहेगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 23–25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आज हल्के से माध्यम कोहरे की चेतावनी भी जारी की है।

दिल्ली-एनसीआर में एक तरफ सर्दी बढ़ रही है, दूसरी तरफ प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर बना हुआ है। बुधवार को वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखने को मिला था, लेकिन गुरुवार तड़के फिर से हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। कई इलाकों में AQI 400 के पार पंहुचा हुआ है। सुबह 6 बजे वजीरपुर में AQI 404, जबकि बवाना में 401 दर्ज किया गया।

Uttar Pradesh Weather

Aaj ka Mausam 27 Nov
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में ठंडी बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में तापमान में गिरावट होने की संभावना जतायी है।प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल कई जिलों में 7.5℃ के आसपास न्यूनतम तापमान पहुंच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह के समय कुछ जगहों पर कोहरा छा सकता है।

Jammu Kashmir Weather

Aaj ka Mausam 27 Nov
Jammu Kashmir Weather (Image- Social Media)

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में बुधवार को इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। तापमान माइनस 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान और ज्यादा गिर सकता है। जिससे गलन महसूस कराने वाली ठंड पड़ेगी, साथ ही मौसम शुष्क और सर्द रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान माइनस 3.9 डिग्री से नीचे जा सकता है।

Bihar Weather

Aaj ka Mausam 27 Nov
Bihar Weather

बिहार में पछुआ हवा के कारण ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। हर दिन तापमान 2‑3 °C तक घट रहा है, बुधवार को 6 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 °C से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दिन में गर्माहट के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी। नमी के कारण कई जिलों में कोहरे की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ी ठंड, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।