ट्रंप ने G20 समिट 2026 से दक्षिण अफ्रीका को किया बाहर, नहीं भेजेंगे न्योता, जानें क्यों लिया यह फैसला

Summary :

South Africa G20 Presidency: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि 2026 जी 20 शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका को आमंत्रित नहीं किया जाएगा, उन्होंने इस निर्णय की घोषणा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी सरकार की तीखी आलोचना की और इसे भयावह मानवाधिकार हनन बताया। ट्रम्प ने लिखा कि संयुक्त राज्य अमेरिका दक्षिण अफ्रीका में जी-20 में शामिल नहीं हुआ क्योंकि दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने हमें अफ्रीकी लोगों और डच, फ्रांसीसी और जर्मन प्रवासियों के अन्य वंशजों द्वारा झेले गए भयावह मानवाधिकारों के हनन को स्वीकार करने और संबोधित करने से मना कर दिया था। South Africa G20 Presidency ट्रंप…

South Africa G20 Presidency: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि 2026 जी 20 शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका को आमंत्रित नहीं किया जाएगा, उन्होंने इस निर्णय की घोषणा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी सरकार की तीखी आलोचना की और इसे भयावह मानवाधिकार हनन बताया। ट्रम्प ने लिखा कि संयुक्त राज्य अमेरिका दक्षिण अफ्रीका में जी-20 में शामिल नहीं हुआ क्योंकि दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने हमें अफ्रीकी लोगों और डच, फ्रांसीसी और जर्मन प्रवासियों के अन्य वंशजों द्वारा झेले गए भयावह मानवाधिकारों के हनन को स्वीकार करने और संबोधित करने से मना कर दिया था।

South Africa G20 Presidency

South Africa G20 Presidency
South Africa G20 Presidency (source: social media)

ट्रंप ने बताया कि अफ्रीका गोरे लोगों की हत्या कर रहे हैं और उनके खेतों को उनसे छीनने की अनुमति दे रहे हैं। इस मुद्दे पर रिपोर्टिंग न करने के लिए प्रमुख अमेरिकी मीडिया संस्थानों की भी आलोचना की। इसीलिए कट्टरपंथी वामपंथी मीडिया के सभी झूठे और ढोंगी लोग कारोबार से बाहर हो रहे हैं!

G20 Summit

ट्रंप ने बताया कि जी-20 के समापन पर, दक्षिण अफ्रीका ने हमारे अमेरिकी दूतावास के एक वरिष्ठ प्रतिनिधि को जी-20 की अध्यक्षता सौंपने से इनकार कर दिया, जो समापन समारोह में शामिल हुए थे। इसलिए, मेरे निर्देश पर, दक्षिण अफ्रीका को 2026 जी-20 का निमंत्रण नहीं मिलेगा, जिसकी मेजबानी अगले साल फ्लोरिडा के मियामी शहर में की जाएगी। साथ ही अमेरिका दक्षिण अफ्रीका को वित्तीय सहायता देना बंद कर देगा।

G20 Summit 2026 Invitation

G20 Summit 2026 Invitation
G20 Summit 2026 Invitation

ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका को जी-20 से बाहर करके और न्योता ना भेजने का बड़ा फैसला लिया है और आलोचना करते हुए कहा कि अफ्रीका ने दुनिया को दिखा दिया है कि वह किसी भी देश की सदस्यता के लायक नहीं है, और हम उन्हें दिए जाने वाले सभी भुगतान और सब्सिडी तुरंत प्रभाव से बंद करने जा रहे हैं। इससे यह अफ्रीका के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

ALSO READ: धर्मसंकट में यूक्रेन! US के शांति प्रस्ताव पर जेलेंस्की का बयान….‘या तो गरीमा खोएंगे या फिर बडा दोस्त’

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।