नई दिल्ली : विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) एक माह के अंदर दिल्ली की पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। पार्टी की ओर से इन सीटों पर कार्यकर्ताओं को तेजी से तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। ये वे सीटें हैं जिन पर आप की टिकट से चुने विधायक अब बागी हो गए हैं। पार्टी चाहती है कि इन सीटों पर जिन कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाना है उन्हें तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया जाए।
मुख्यमंत्री केजरीवाल की चेहरे पर लड़े जाने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए सरकार की उपलब्धियां को प्रमुख रूप से प्रचारित एवं प्रसारित किया जाएगा। इन चुनावों में पार्टी का प्रमुख नारा रहेगा ‘हमने जाे कहा सो किया’। पार्टी चाहती है कि जिन सीटों पर 2015 में चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों काे टिकट नहीं दिया जाना है। उन सीटों पर पार्टी जल्द फैसला ले ले। इसी क्रम में पांच सीटों पर स्थिति लगभग स्पष्ट है।
ये सीटों करावल नगर, गांधीनगर, चांदनी चौक, ब्रिजवासन व सुल्तानपुर माजरा सीटें हैं। इनमें से करावल नगर, गांधीनगर और ब्रिजवासन सीट के बागी हुए विधायकों की विधानसभा सदस्यता रदद की जा चुकी है। जबकि सुल्तानपुर माजरा से आप के बागी हुए विधायक संदीप कुमार का मामला दिल्ली विधानसभा में विचाराधीन है। चांदनी चौक से विधायक अलका से नाराज है ऐसे में उनके बारे में भी यह स्पष्ट हो चुका है कि इस सीट पर आप मजबूत उम्मीदवार उतारेगी। आप नेताओं का मानना है कि दूसरे दलों में गए ये विधायक भी इन्हीं सीटों से चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



