नई दिल्ली : राजधानी में मंगलवार को बादल मेहरबान रहे और अनेक इलाकों में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 17 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। बारिश होने पर करंट तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
दिल्ली में सफदरजंग केन्द्र पर सुबह साढ़े आठ बजे तक दो मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि उसके बाद रात साढ़े आठ बजे तक 10.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। शाम साढ़े पांच बजे के बाद सबसे अधिक बारिश पालम में 24.8 मिमी दर्ज की गई। वहीं लोधी रोड पर 16 मिमी और रिज में 13.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं अधिकतम आद्रता 92 फीसद रही, जबकि न्यूनतम 62 फीसद रही। मौसम से जुड़ी वेबसाइट स्काईमेट मौसम विभाग के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि इस समय मानसून रेखा पंजाब और हरियाणा के ऊपर बनी हुई है।
इससे दिल्ली-एनसीआर में 17 अगस्त तक बारिश रुक-रुक जारी रहेगी। 15 अगस्त के बाद अधिक बारिश रहने की संभावना रहेगी। वहीं बुधवार को भी राजधानी के अलग-अलग इलाकों में बारिश होगी। दिल्ली में मंगलवार की सुबह तक 39.1 मिमी बारिश हो चुकी है और नौ दिन बारिश के दर्ज किए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



