जसप्रीत बुमराह ने बहन जूहिका के साथ इस वजह से दो दिन पहले मनाया रक्षाबंधन, देखें तस्वीरें

Summary :

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बीते मंगलवार अपने ट्विटर अकाउंट पर रक्षाबंधन की तस्वीरें शेयर की हैं।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बीते मंगलवार अपने ट्विटर अकाउंट पर रक्षाबंधन की तस्वीरें शेयर की हैं। इस साल रक्षाबंधन 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस वाले दिन मनाया जा रहा है। हालांकि जसप्रीत बुमराह ने 15 अगस्त की जगह रक्षाबंधन 13 अगस्त को मना लिया है। 
दरअसल 22 अगस्‍त को वेस्टइंडीज और भारत के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरु होनी है जिसके लिए वह वेस्टइंडीज रवाना होंगे अपनी टीम के साथ जुडेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज और वनडे सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था।
आईसीसी विश्व कप 2019 में शानदार प्रदर्शन के बाद बोर्ड ने बुमराह को क्रिकेट से कुछ दिनों का ब्रेक दिया है। लेकिन अब वह अपनी टीम के साथ टेस्ट सीरीज के लिए जुड़ेंगे। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप भी शुरु हो चुकी है जो दो साल तक चलेगी। 
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बुमराह के साथ चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ईशांत शर्मा, हनुमा विहारी, मयंक अग्रवाल, ऋद्धिमान साहा, आर अश्विन और उमेश यादव टेस्ट टीम में शामिल होंगे। यही वजह है कि टेस्ट टीम में शामिल होने के यह सब खिलाड़ी रक्षाबंधन से पहले ही वेस्टइंडीज के लिए रवाना हो जाएंगे। भाई-बहन के इस खास दिन पर यह अपनी बहनों के साथ रक्षाबंधन नहीं मना नहीं पाएंगे। 
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज रवाना होने से पहले अपनी बहन जुहिका के साथ रक्षाबंधन मनाया और ट्विटर पर उसकी तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि बुमराह की बहन जुहिका उन्हें राखी बांध रहीं हैं और जसप्रीत बुमराह ने तस्वीरों के साथ कैप्‍शन में लिखा, टीम इंडिया से जुड़ने का मतलब है कि रक्षा बंधन के समय मैं यहां नहीं रहूंगा। मैं अपनी बहन के साथ यह त्यौहार मनाना चाहता था इसलिए मैंने दो दिन पहले ही जुहिका से राखी बंधवा ली। 

इस दौरे पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली थी जिसे भारत ने 3-0 से अपनी नाम किया साथ ही 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है जिसमें भारतीय टीम 1-0 से आगे है। वनडे सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था और दूसरा मैच भारत ने जीत लिया था और तीसरा मैच आज 14 अगस्‍त को पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाना है। 

Desk Team