नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुए अपने दो असंतुष्ट विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग को लेकर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष से बुधवार को संपर्क किया। पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने यह जानकारी दी।
आप के दो विधायक अनिल वाजपेयी और देविन्दर सहरावत खुलेआम पार्टी के आलोचक थे और लोकसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए थे।
भारद्वाज ने पुष्टि की कि इन असंतुष्ट विधायकों के खिलाफ अर्जी दी गई है और इनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की गई है।
सहरावत ने कहा कि उन्हें अध्यक्ष की तरफ से नोटिस प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान कानूनों के तहत, उन्होंने (आप) उचित नोटिस जारी नहीं किया है। भाजपा के मंच पर भी मैंने कहा था कि मैंने पार्टी की सदस्यता नहीं ली है… मेरी अयोग्यता की मांग करने के लिए एक उचित प्रक्रिया है और मुझे आप से कोई नोटिस नहीं मिला है।’’


Download Android App
Download iOS App



