नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के एक मेट्रो स्टेशन से बुधवार को एक व्यक्ति के पास से कथित रूप से दो कारतूस मिले जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) के अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति की पहचान गाजियाबाद के लोनी निवासी मोहम्मद शाकीर के तौर पर हुई है। उसे एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है।
एनएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब उसका बैग जांच मशीन के अंदर गया तो उसमें कारतूस रखे होने का पता चला। ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। जब उससे सफाई मांगी गई तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया।
एक्वा लाइन की सुरक्षा पीएसी के कर्मी करते हैं। बाद में उन्होंने व्यक्ति को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। नोएडा के फेस 2 थाने में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



