नई दिल्ली : आप के मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम द्वारा कांग्रेस पर मुस्लिमों को कंफ्यूज कर बांटने के आरोप पर कांग्रेस ने पटलवार करते हुए कहा कि उनके इस बयान से साफ हो गया है कि आप पार्टी हार मान चुकी है। कांग्रेस के पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने कहा आप ने मतदाताओं का अपमान किया है।
67 सीटें लेने के बाद भी आप यह कह रही है कि मतदाताओं को कंफ्यूज किया गया, उन्हें पैसा दिया गया। ये आप पार्टी की सोच दिखाता है। जब दिल्ली के मुसलमानों ने जब आप को वोट देकर उन्हें दिल्ली का सीएम बनाया तब तो मुस्लिम कंफ्यूज नहीं थे, लेकिन जब वे इस बात को समझ चुके हैं कि आप पार्टी का दिल्ली में खेल खत्म हो चुका है।
लवली ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को इस बात के लिए माफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने दिल्ली के वोटरों को बिकाऊ समझ लिया है। उनको यह पता होना चाहिए कि दिल्ली के वोटर बिकाऊ नहीं है जिन्हें खरीदा जा सके।


Download Android App
Download iOS App



