दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र 15 से 20 जनवरी के बीच जारी किया जाएगा। पश्चिमोत्तर दिल्ली के पीतमपुरा क्षेत्र में एक टाउन हाल बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि लोगों के सहयोग से दस्तावेज तैयार कराया जाएगा और दिल्ली को स्वच्छ रखने तथा यातायात की समस्या से निजात जैसे मुद्दों को घोषणापत्र में प्रमुख स्थान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘‘15 से 20 जनवरी के बीच इसे (घोषणा पत्र) जारी किया जाएगा और पार्टी के साथ बातचीत के दौरान लोगों द्वारा उठाये गए मुद्दे इसमें शामिल किये जायेंगे।’’ दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगले साल होने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



