आप विधायक देवेंद्र सिंह सहरावत सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। एक सप्ताह से भी कम समय में आप से भाजपा में शामिल होने वाले सहरावत दूसरे विधायक हैं। बिजवासन विधानसभा सीट से आप के विधायक सहरावत ने भाजपा की दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में एक संवाददाता सम्मेलन में भगवा दल की सदस्यता ली।
आप पर अपनी “उपेक्षा करने” और “हाशिये पर डाल देने” का आरोप लगाते हुए देवेंद्र सिंह सहरावत ने कहा कि उन्हें पार्टी के आयोजनों में तक नहीं बुलाया जाता था।


Download Android App
Download iOS App



