AAP विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला, 1 कार्यकर्ता की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Summary :

इस घटना को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि महरौली से विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला हुआ है।

आम आदमी पार्टी से विधायक नरेश यादव के काफिले पर बीती रात हमला हुआ। हमले में विधायक के एक कार्यकर्ता की मौत और एक घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक महरौली से विधायक नरेश यादव जब मंदिर से वापस आ रहे थे उस दौरान उन पर हमला हुआ। हमला अरुणा आसफ अली मार्ग पर किया गया। 
इस मामले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हमले में घायल हुए कार्यकर्ता  हरेंद्र घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। विधायक पर गोलियों से हमला उस वक्त हुआ जब वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मंदिर से लौट रहे थे। 
हमलावर ने मृतक अशोक मान को टारगेट बनाकर गोलियां चलाई थी। करीब 8 से ज्यादा राउंड की फायरिंग हुई है, जिसमें 5 गोली मृतक अशोक को लगी है, जबकि 2 गोली घायल हरेंद्र को लगी है।
संजय सिंह ने घटना को लेकर किया ट्वीट
इस घटना को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि महरौली से विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला हुआ है। संजय सिंह का दावा है कि काफिले पर हमले में एक शख्स की मौत हो गई है। शख्स का नाम अशोक मान बताया जा रहा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। 


पुलिस ने आपसी रंजिश से जुड़ा बताया मामला

बताया जा रहा है की हमलावर ने पुरानी रंजिश के चलते गोलियां चलाई है। पुलिस इस हमले को आपसी रंजिश से जुड़ा बता रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक अशोक मान और हमलावर के बीच पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते यह हमला किया गया था। 

Desk Team