आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में उसके चार विधायकों से संपर्क किया और उनसे पाला बदलकर भाजपा में शामिल होने की पेशकश करते हुए कहा कि ऐसा न करने पर उन्हें ‘‘झूठे मामलों, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)’’ का सामना करना पड़ेगा।
आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विधायकों- अजय दत्त, संजीव झा, सोमनाथ भारती और कुलदीप से भाजपा के नेताओं ने संपर्क किया है, जिनके साथ उनके मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।’’
भाजपा नेताओं ने हमारे विधायकों से कहा……
सिंह ने कहा, ‘‘अगर वे पार्टी (भाजपा) में शामिल होते हैं तो उन्हें 20-20 करोड़ रुपये और अन्य विधायकों को साथ लाने पर 25 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है।’’राज्यसभा सदस्य ने कहा, भाजपा नेताओं ने हमारे विधायकों से कहा कि अगर वे भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव स्वीकार नहीं करते हैं, तो उन्हें भी झूठे मामलों, सीबीआई और ईडी का सामना करना पड़ेगा जैसे मनीष सिसोदिया सामना कर रहे हैं।’’

सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह ‘‘किसी भी कीमत पर’’ आप विधायकों को भाजपा में लाने और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने के प्रयास कर रहे हैं।आप के चार विधायक जिनसे कथित तौर पर भाजपा ने संपर्क किया था, वे भी संवाददाता सम्मेलन में मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



