विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में सत्तासीन केजरीवाल सरकार ने अब ऑटो चालकों पर दांव आजमाया है। दिल्ली के आटो वालों पर मेहरबान हुई दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ऑटो वालों के लिए फिटनेस फीस को माफ करने और रजिस्ट्रेशन फीस को आधा करने का ऐलान किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने मंगलवार को दिल्ली के ऑटो चालकों को बड़ी सौगात देते हुए फिटनेस, जीपीएस और डिम्ट्स शुल्क पूरी तरह माफ कर दिए हैं।
बता दें कि, अभी ऑटो चालकों को फिटनेस के लिए 600 रुपए फीस देनी पड़ती है और ऑटो रजिस्ट्रेशन के लिए 1000 रुपये देने पड़ते हैं। लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद अब फिटनेस फीस पूरी तरह माफ़ हो जाएगी और रजिस्ट्रशन फीस के तौर पर मात्र 300 रुपये ही देने होंगे।
मालूम हो कि साल 2015 के विधानसभा चुनाव में ऑटो चालकों ने केजरीवाल सरकार को खुला समर्थन दिया था। यह भी एक कारण हो सकता है कि, सरकार ने इस बार भी चुनाव से ठीक पहले ऑटो वालों पर दांव खेला है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने लोगों का विश्वास जीत 70 में से रिकॉर्ड 67 सीटें हासिल की थीं।


Download Android App
Download iOS App



