आम आदमी पार्टी ने रविवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना पर आरोप लगाया कि वह ‘‘गैर कानूनी’’ तरीके से भाजपा कार्यकर्ताओं को सलाहकारों के रूप में एमसीडी में ‘नामित’ कर रहे हैं।
संवाददाता सम्मेलन में आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 243 आर और एस कहता है कि ये वैसे लोग होने चाहिए ‘‘जिनके पास नगर निगम से जुड़े मामलों का विशेष ज्ञान और विशेषज्ञता हो।’’
उन्होंने कहा कि लेकिन एमसीडी के लिए चुने 10 सलाहकारों को बहुत कम अनुभव है और सभी भाजपा कार्यकर्ता हैं।
उन्होंने उपराज्यपाल से सवाल किया, ‘‘आप इन पदों के लिए नामित किए गए लोगों से इन विशेषज्ञताओं को पूरा करने की आशा करते हैं?’’
भारद्वाज ने कहा, ‘‘उपराज्यपाल सामान्य तौर पर मीडिया के सामने नैतिक रूप से सही होने की बात करते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के खिलाफ वे लोग जिस भाषा का उपयोग कर रहे हैं वह बहुत खराब है।’’


Download Android App
Download iOS App



