दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, ऐसे में नेताओं की अजीबों-गरीब बयानबाजी का सिलसिला भी तेज हो गया है। अपने बयान से एक-दूसरे पर प्रहार करते हुए कभी कभी किसी नेता पर बयानबाजी उलटी पड़ जाती है। ऐसा ही एक बयान भाजपा नेता द्वारा अरविन्द केजरीवाल को आतंकवादी कहना रहा। इस बयान पर अब दिल्ली के आप पार्टी भाजपा सांसदों प्रवेश वर्मा और मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएगी।
राजस्थान : कोरोनो वायरस के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट निगेटिव, एसएमएस अस्पताल में भर्ती
पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए समय मांगा है। उन्होंने कहा,”हमें अभी उनसे मिलने का समय नहीं मिला है, लेकिन हम भाजपा के दोनों नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे।” उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेताओं के बयान से दिल्ली के लोग आहत हैं। संजय सिंह ने कहा, “चुनाव आयोग को ऐसे नेताओं से सख्ती से निपटना चाहिए। यह दिल्ली की दो करोड़ आबादी का अपमान है।”


Download Android App
Download iOS App



