दिल्ली: MCD चुनावों के मद्देनजर AAP कल से शुरू करेगी बूथ संवाद, सभी विधानसभा क्षेत्रों में ‘बदलाव यात्रा’ का ऐलान

Summary :

दिल्ली में अगले कुछ महीनों में नगर निगम के चुनाव होने है, ऐसे में दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी (आप) ने 24 फरवरी से 10 मार्च तक दिल्ली के 13000 बूथों पर बूथ संवाद की घोषणा की।

दिल्ली में अगले कुछ महीनों में नगर निगम के चुनाव होने है, ऐसे में दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी (आप) ने 24 फरवरी से 10 मार्च तक दिल्ली के 13000 बूथों पर बूथ संवाद की घोषणा की और साथ ही 12 और 13 मार्च को दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में निगम बदलाव यात्रा का भी ऐलान किया। 
भाजपा से परेशान दिल्ली के लोग लंबे समय से बदलाव का इंतजार कर रहे थे 
आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाय राय ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली नगर निगम में पिछले लगभग 15 सालों से भाजपा से परेशान दिल्ली के लोग लंबे समय से बदलाव का इंतजार कर रहे थे। अब धीरे-धीरे वह घड़ नत्रदीक आ रही है। 
दिल्ली में इस बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी ने पांच दिसंबर से सदस्यता अभियान शुरू किया था जिसमें अभी तक ना सिर्फ पुराने सदस्यों को रिन्यू किया गया बल्कि लगभग 20 लाख नए सदस्यों को आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल किया गया है। पहला, सदस्यता अभियान के तहत हमने एक मिसकॉल नंबर जारी किया था, कुछ सदस्य उससे बढ़। दूसरा हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथ में डोर-टू-डोर किया। उसकी मदद से भी कई नए सदस्य बने। तीसरा जगह-जगह कैंप लगाए गए, जिसके माध्यम से लोग पार्टी से जुड़ सके। 
उन्होंने कहा कि बूथ संवाद कल यानी कि 24 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक चलेगा। इस बूथ संवाद में हर बूथ पर, सभी नए और पुराने सदस्यों को बुलाया जाएगा। उसमें एमसीडी में भारतीय जनता पार्टी का जो भ्रष्ट शासन रहा है, चारों तरफ जो दिल्ली कूड़-कूड़ है, इस परिस्थिति से कैसे निजात पाया जाए, एमसीडी में कैसे बदलाव किया जाए, एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई जाए, इसपर चर्चा की जाएगी। 
हर बूथ पर कम से कम ऐसे 20 लोगों की कमिटी बनेगी 
राय ने कहा कि जो सदस्य सक्रिय रूप से एमसीडी के अगले चुनाव तक समय देने को तैयार हैं, हर बूथ पर कम से कम ऐसे 20 लोगों की कमिटी बनेगी। यदि सक्रिय लोगों की संख्या ज्यादा है तो हम उन्हें भी जिम्मेदारी देंगे। इन सभी लोगों को उसी वक्त नियुक्ति पत्र भी जारी किया जाएगा। जिससे कि अगले चुनाव तक इन लोगों के माध्यम से बूथ विजय का जो अभियान है, उसे पूरा किया जा सके। 
इसके साथ-साथ 12 और 13 मार्च को पूरी दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में एमसीडी बदलाव यात्रा निकाली जाएगी। यह बदलाव यात्रा सभी विधानसभा के कार्यकर्ता, वहां के विधायक और पार्टी नेताओं के नेतृत्व में निकाली जाएगी। यह एमसीडी चुनाव को लेकर पार्टी ने पूरी तरह से तैयारियां शुरू कर दी हैं। हमें भरोसा है कि जिस प्रकार से जनता का साथ मिला है और जिस तरह से जनता भाजपा के भ्रष्टाचार से परेशान है, वह इस अभियान के माध्यम इसे सफलता की मंत्रलि पर ले जाएंगे। 
तो क्या दिल्लीवाले इससे बदलाव चाहते हैं?  
‘आप’ के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा का एमसीडी में जो 15 सालों का शासन रहा है। दिल्ली में किसी भी ओर से आएं, आपको हर सड़क, हर गली में कूड़ के अंबार दिखते हैं। तो क्या दिल्लीवाले इससे बदलाव चाहते हैं? तो लगभग 99 प्रतिशत लोग बदलाव चाहते हैं। हमने पूछा कि क्या आप दिल्ली में बदलाव चाहते हैं? लगभग 20 लाख लोगों ने कहा कि इसबार निगम चुनाव में भाजपा की जमानत जब्त कराएंगे। और जिस प्रकार से अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली में इतना अच्छा काम किया है, एमसीडी भी उन्हीं के हाथों में सौंपना चाहते हैं।

Desk Team