अमृतसर से इंडिगो का एक विमान रविवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरने के बाद टैक्सीवे (टैक्सीवे हवाईअड्डे पर विमानों के लिए एक रास्ता है जो रनवे को एप्रन, हैंगर, टर्मिनल और अन्य सुविधाओं से जोड़ता है) को पार कर गया था। इस हादसे के बादएक रनवे को करीब 15 मिनट के लिए अवरुद्ध कर दिया गया था। विमान 6E 2221 का संचालन करने वाला A320 विमान, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर निर्दिष्ट टैक्सीवे से चूकने के बाद रनवे 28/10 के अंतिम छोर पर चला गया।
Highlights
- Delhi airport पर टला हादसा
- लैंडिंग के दौरान विमान चालक से हुई चूक
- इस घटना पर इंडिगों ने नहीं की कोई टिप्पणी
दिल्ली हवाईअड्डे के रनवे 15 मिनट तक रहे बंद
सूत्र ने कहा कि घटना के कारण रनवे लगभग 15 मिनट तक अवरुद्ध रहा और कुछ उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। जानकारी में यह भी बताया गया कि बाद में इंडिगो की एक टोइंग वैन विमान को रनवे के अंतिम छोर से पार्किंग बे तक ले गई।
इस घटना पर इंडिगों ने नहीं की कोई टिप्पणी
घटना पर इंडिगो की टिप्पणियों का इंतजार है। आईजीआईए देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और प्रतिदिन लगभग 1,400 उड़ानें संचालित करता है। इसमें चार परिचालन रनवे हैं।


Download Android App
Download iOS App



