दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के आंतरिक सर्वेक्षण का हवाला देकर कहा है कि 56 फीसदी लोगों को लगता है कि पुलवामा हमले और भारत पाक तनाव को लेकर भाजपा को अपने आचरण के कारण चुनावों में हार का मुहं देखना पड़ेगा।
इस पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि यह शर्म की बात है कि केजरीवाल देश के सैनिकों की जांबाज कार्रवाई को नफा-नुकसान के तौर पर देख रहे हैं।
भारत ने बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों पर लगाया प्रतिबंध
केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि ‘आप’ ने एक सर्वेक्षण कराया था जिसमें पता चला है कि जिस तरह से भाजपा, भारत और पाकिस्तान के टकराव से निपट रही है उसका लोगों पर नकारात्मक असर पड़ा है।
बाद में उन्होंने ट्वीट किया कि 56 फीसदी लोगों को लगता है कि भाजपा अपने आचरण की वजह से चुनाव हारेगी।


Download Android App
Download iOS App



