जबरन वसूली मामले में अभिनेत्री लीना मारिया पॉल गिरफ्तार

Summary :

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने अभिनेत्री लीना मारिया पॉल को एक कारोबारी की पत्नी से 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली में अपने प्रेमी सुकेश चंद्रशेखर की मदद करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया। चंद्रशेखर 21 मामलों में आरोपी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण (मकोका) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है और इस मामले में आगे की जांच जारी है।
उन्होंने कहा कि पॉल ने कथित तौर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह के साथ ठगी करने में चंद्रशेखर की मदद की थी।
अदिति सिंह द्वारा इस बारे में पुलिस को सूचित किए जाने के बाद सात अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसमें बताया गया कि पिछले साल जून में एक व्यक्ति ने खुद को कानून मंत्रालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर सिंह के पति को जमानत दिलवाने में मदद करने की पेशकश की और इसके बदले में उनसे मोटी रकम मांगी। उस समय अदिति के पति जेल में थे जिन्हें धनशोधन से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि अदिति को चंद्रशेखर ने फोन किया था।

Shera Rajput