दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। न्यू सब्जी मंडी के पास सोमवार रात करीब 1:45 बजे एक 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आस-पास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।
आधी रात आलम को गोलियों से भूना
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान आलम के रूप में हुई है। वह जहांगीरपुरी के एच-4 ब्लॉक स्थित झुग्गी में रहता था। सोमवार रात आदर्श नगर में उसके ऊपर गोलियां चला दी। पुलिस ने बताया कि रात के करीब 1:45 बजे सूचना मिली थी कि न्यू सब्जी मंडी में दुकान संख्या ए-1500 के पास गोली चली हैं। जब पुलिस पहुंची, तो आलम को गोलियां मारी गई थी। उसके स्वजन उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटनास्थल से मिले खून के धब्बे और खाली कारतूस
पुलिस को घटनास्थल पर खून के धब्बे और खाली कारतूस मिली है। इसके बाद क्राइम टीम को तुरंत बुलाया गया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी दी गई है।
पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फ़िलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ़ नहीं हो पाई है। यह भी जांच की जा रही है कि वारदात के समय आलम के साथ वहां कौन-कौन मौजूद थे और किसी से कोई विवाद तो नहीं चल रहा था। फ़िलहाल पुलिस आलम से परिजनों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए CCTV खंगाल रही है।
Also Read: पिता के डर से भागा युवक, फांदने लगा CM उमर अब्दुल्ला के आवास की दीवार, SSG ने मौके पर दबोचा


Download Android App
Download iOS App




