लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी ने उठा आईटीबीपी जवानों का मुद्दा, कहा- हर रेजिमेंट में जवानों को मनौवैज्ञानिक मदद मुहैया क

Summary :

अधीर रंजन चौधरी ने छत्तीसगढ़ में आईटीबीपी के जवानों के बीच हुई गोलीबारी का मुद्दा उठाया और अर्द्धसैनिक बलों में ऐसे मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार से जवानों की मनौवैज्ञानिक मदद की दिशा में कदम उठाने को कहा ।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने छत्तीसगढ़ में आईटीबीपी के जवानों के बीच हुई गोलीबारी का मुद्दा उठाया और अर्द्धसैनिक बलों में ऐसे मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार से जवानों की मनौवैज्ञानिक मदद की दिशा में कदम उठाने को कहा । 
शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए चौधरी ने कहा कि अर्द्धसैनिक बलों में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है लेकिन नौसेना, वायु सेना आदि में ऐसी घटनाएं सुनने को नहीं मिलती। उन्होंने दावा किया कि अर्द्धसैनिक बलों में ऐसी घटनाएं शायद इसलिये हो रही हैं कि उन्हें उपयुक्त सुविधा और माहौल संभवत: नहीं मिल पा रहा है। 
कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए और हर रेजिमेंट में जवानों को मनौवैज्ञानिक मदद मुहैया कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिये नौसेना, वायुसेना के अनुभवों का भी लाभ उठाना चाहिए । गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कैंप में एक कॉन्स्टेबल ने अपने 5 साथियों को गोली मार दी और बाद में हमलावर जवान की भी मौत हो गई। 

Desk Team