दिल्ली में आज से शुरू हुए नर्सरी के लिए एडमिशन, जरूरी हैं ये दस्तावेज

Summary :

राष्ट्रीय राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। नर्सरी कक्षा में दाखिला लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सात जनवरी है।

राष्ट्रीय राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। नर्सरी कक्षा में दाखिला लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सात जनवरी है। शिक्षा निदेशालय ने पिछले महीने ही दाखिला प्रक्रिया कार्यक्रम को अधिसूचित किया था। कोविड-19 महामारी के कारण पिछली बार नर्सरी दाखिला की प्रक्रिया फरवरी में ही शुरू हो सकी थी।
शिक्षा निदेशालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दाखिला के लिए चयनित बच्चों की पहली सूची चार फरवरी को, उसके बाद 21 फरवरी को दूसरी सूची जबकि सीटों के शेष रह जाने पर 15 मार्च को संभवत: अंतिम सूची जारी की जाएगी। दाखिले की पूरी प्रक्रिया 31 मार्च को समाप्त होगी।
दिल्ली नर्सरी प्रवेश के लिए जरुरी दस्तावेज 
  • बच्चे का आधार कार्ड 
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र 
  • एड्रेस प्रूफ (Address proof )
  • परिवार की तस्वीर (पिता, माता और बच्चे) 
  • माता/पिता/अभिभावक का पासपोर्ट आकार का फोटो
  • बच्चे का पासपोर्ट साइज का फोटो 

Desk Team