मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो दिवसीय एडवेंचर नेक्स्ट का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मकसद एडवेंचर ट्रेवल उद्योग को बढ़ाने के साथ-साथ उसे दक्ष बनाना है। दो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, ‘अंतर्राष्ट्रीय कनवेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में चार दिसम्बर को इसकी शुरूआत होगी। आयोजन स्थल के मुख्य हॉल को ‘राजा भोज हॉल’ मार्केट प्लेस को ‘चौक बाजार’ और भोजन स्थल को ‘अन्नपूर्णा’ नाम दिया जा रहा है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और विभिन्न क्षेत्रों सहित टूर ऑपरेटर्स के तकरीबन 200 प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की संभावना है।’ बताया गया है कि एशिया में पहली बार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एडवेंचर नेक्स्ट का आयोजन किया जा रहा है। इसके पहले एडवेंचर नेक्स्ट का आयोजन जॉर्डन में हुआ था। एडवेंचर ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन (एटीटीए) का मुख्य उद्देश्य एडवेंचर ट्रैवल उद्योग को उत्तरदायी तथा स्थायी विकास के लिए व्यावसायिक रूप से अधिक दक्ष बनाना है।
वर्ष 1990 में स्थापित एटीटीए के विश्व के 100 देशों में लगभग 1300 सदस्य हैं। पर्यटन मंत्रालय ने साल 2018 को एडवेंचर वर्ष के रूप में घोषित किया है। एडवेंचर नेक्स्ट को प्लास्टिक फ्री रखा जाएगा। इसमें प्लास्टिक वॉटर बॉटल का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। इसके जरिए प्लास्टिक मुक्त ईवेंट का संदेश दिया जाएगा। यह पर्यावरण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।


Download Android App
Download iOS App



