त्योहारी सीजन से पहले दिल्ली सरकार का सख्त एक्शन ओखला सब्जी मंडी में 508 किलोग्राम मिलावटी पनीर किया नष्ट

Summary :

Strict Action By Delhi Government : आगामी त्योहारी सीजन और रक्षा बंधन को देखते हुए दिल्ली सरकार ने खाने-पीने की चीजों में मिलावट को लेकर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने ओखला सब्जी मंडी में चलाए गए विशेष एनफोर्समेंट अभियान के दौरान लगभग 508 किलोग्राम नकली पनीर पकड़कर नष्ट कर दिया। खाने-पीने की चीजों में मिलावट पर सख्ती बरतते हुए विभाग ने पिछले दो दिनों में दिल्ली के अलग-अलग जिलों से खाद्य पदार्थों के 22 सैंपल भी लिए हैं। इन सैंपल को विस्तृत जांच के लिए निर्धारित प्रयोगशालाओं में भेजा गया है। टेस्ट रिपोर्ट के आधार…

Strict Action By Delhi Government : आगामी त्योहारी सीजन और रक्षा बंधन को देखते हुए दिल्ली सरकार ने खाने-पीने की चीजों में मिलावट को लेकर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने ओखला सब्जी मंडी में चलाए गए विशेष एनफोर्समेंट अभियान के दौरान लगभग 508 किलोग्राम नकली पनीर पकड़कर नष्ट कर दिया। खाने-पीने की चीजों में मिलावट पर सख्ती बरतते हुए विभाग ने पिछले दो दिनों में दिल्ली के अलग-अलग जिलों से खाद्य पदार्थों के 22 सैंपल भी लिए हैं।

इन सैंपल को विस्तृत जांच के लिए निर्धारित प्रयोगशालाओं में भेजा गया है। टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर ‘फ़ूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट’ और उससे जुड़े नियमों और कानूनों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि खाद्य सुरक्षा दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है, खासकर त्योहारों के मौसम में जब दूध से बने उत्पादों, पनीर, मिठाइयों, खाने के तेल और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में हर परिवार को बिना किसी सुरक्षा की चिंता किए गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों का सेवन करने का अधिकार मिले। इसीलिए हमारी सरकार उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी जो खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता करते हैं और नागरिकों की सेहत को खतरे में डालते हैं। हमारी प्रवर्तन टीमें मिलावटी और घटिया खाने की चीजों की बिक्री रोकने के लिए पूरे शहर में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि हर जिले में फ़ूड एस्टैब्लिशमेंट, बाजारों और सप्लाई पॉइंट की नियमित जांच, सैंपलिंग और निगरानी के लिए पर्याप्त टीमें उपलब्ध कराई गई हैं। इन टीमों को सतर्क रहने और किसी भी प्रकार के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। खाने-पीने की चीज़ों की सुरक्षा के मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आने वाले दिनों में भी इसी तरह की जांच और सैंपल लेने का अभियान जारी रहेगा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि पूरी फ़ूड सप्लाई चेन में रोकथाम आधारित निगरानी सुनिश्चित करना है, ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा हो सके और दिल्ली में मिलने वाले खाने की क्वालिटी और सुरक्षा पर लोगों का भरोसा बना रहे।

 

Sumant Chaudhary