दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को शहर के 38 में से 14 निगरानी केंद्रों में वायु गुणवत्ता “बेहद खराब” श्रेणी में दर्ज की गई। सरकारी एजेंसियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मोबाइल ऐप समीर के अनुसार सोमवार की सुबह शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 281 दर्ज किया गया।
यह रविवार को 274 था।
उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, द्वारका सेक्टर आठ, जहांगीरपुरी, मुंडका, नरेला और रोहिणी के निगरानी केंद्रों में एक्यूआई “बेहद खराब” दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



