दिल्ली-एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार से हवा की दिशा में बदलाव के कारण ‘बेहद खराब’ श्रेणी में फिर से लौट सकता है। अपने लेटेस्ट बुलेटिन में, दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय) ने कहा कि प्रमुख सतही हवा दिन के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से और रात के दौरान उत्तर-पूर्व दिशा से 05-10 किमी प्रति घंटे की गति से आने की संभावना है, वहीं 23 नवंबर को मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा।
राजधानी में फिर एक बार बिगड़ सकती है हवा कि गुणवत्ता
24 और 25 नवंबर को सुबह कोहरा रहेगा। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार, रविवार को दिल्ली में तेज हवा चलने के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। इसमें कहा गया है कि बुधवार को एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में 280 रहा है। सुबह नौ बजे पीएम 2.5 और पीएम 10 प्रदूषकों का स्तर क्रमश: 114 (खराब) और 220 (मध्यम) दर्ज किया गया।
पूरे सप्ताह सुबह में छाया रहेगा कोहरा
इस बीच, दिल्ली का न्यूनतम तापमान बुधवार को 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूरे दिन मुख्य रूप से साफ आसमान की भविष्यवाणी की। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आद्र्रता 95 प्रतिशत रहने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में इस पूरे सप्ताह सुबह कोहरा छाया रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



