मध्य प्रदेश विधानसभा का अगले महीने होगा 5 दिवसीय सत्र, काफी नौकझौंक वाला रहने की संभावना

Summary :

मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय सत्र अगले महीने अर्थात दिसंबर में हेागा। इस सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है।

मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय सत्र अगले महीने अर्थात दिसंबर में हेागा। इस सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है।विधानसभा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह ने पंद्रहवीं विधानसभा के दसवें सत्र की अधिसूचना जारी की हैं। इसके मुताबिक यह सत्र 20 दिसंबर से शुरू होकर 24 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान विधानसभा की कुल पांच बैठकें होंगी।
इस सत्र के सियासी तौर पर गर्माहट वाला रहने की संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता
सियासी तौर पर इस सत्र के काफी अहम रहने की संभावना है क्योंकि यह सत्र तब हो रहा है जब केंद्र की सरकार ने विवादित तीन कृषि कानूनों को वापस लिया है। वहीं राज्य में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। इतना ही नहीं हाल ही में हुए उप-चुनाव के बाद का यह सत्र है। कुल मिलाकर इस सत्र के सियासी तौर पर गर्माहट वाला रहने की संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता।
कांग्रेस तमाम समस्याओं केा लेकर जनजागरण अभियान चलाए हुए है
वर्तमान दौर में जहां कांग्रेस तमाम समस्याओं केा लेकर जनजागरण अभियान चलाए हुए है तो वहीं भाजपा का सारा जोर आदिवासी वर्ग पर है। जनता तक पहुंचने की दोनों दल कोशिश करने में लगे हैं। इस दौर में होने वाला विधानसभा का सत्र काफी नौकझौंक वाला रहने की संभावनाएं बनी हुई है।

Desk Team