दिल्ली में ठंड का सितम जारी है आज भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह 5:30 बजे न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को, दिल्ली ने चार दिनों में अपना सबसे कम तापमान दर्ज किया, न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में आगामी चार दिनों तक कोहरा छाने की संभावना है।
दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ हो गई, सुबह 8 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 327 था। AQI रेटिंग के अनुसार, 0-50 (अच्छा), 51-100 (संतोषजनक), 101-200 (मध्यम), 201-300 (खराब), 301-400 (बहुत खराब), और 401-500 (गंभीर) माना जाता है।
न्यूनतम तापमान 7-11 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद
मौसम विभाग ने 28 जनवरी से चार दिनों तक कोहरे की स्थिति रहने की भविष्यवाणी की है। न्यूनतम तापमान 7-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार, शीत लहर तब मानी जाती है जब मैदानी इलाकों के लिए किसी स्टेशन का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 0 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो।


Download Android App
Download iOS App




