दिल्ली में छाया कोहरा, बारिश की भी संभावना

Summary :

दिल्ली में कोहरे के बावजूद विमान सेवाएं जारी

दिल्ली में ठंड का सितम जारी है आज सुबह दिल्ली में कोहरा छाया रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की एक परत छाई रही और दिल्ली में सुबह 5:30 बजे न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बारिश की भी संभावना है।

विमान सेवा नहीं हुई प्रभावित

दिल्ली में कोहरे की हल्की परत छाने की वजह से यातायात की गति धीमी हुई है लेकिन विमान सेवा में इसका कोई असर नहीं पड़ा है। दिल्ली हवाईअड्डे ने यात्रियों को सूचना देते हुए कहा कि फ्लाइट की अपडेट लेने के लिए एयरलाइन से संपर्क करें।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब

दिल्ली में कोहरा छाने के साथ वायु गुणवत्ता भी खराब रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ रही, सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 350 था। AQI रेटिंग 0-50 अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब, और 401-500 गंभीर माना जाता है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।