नयी दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के सदस्यों ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करके मेट्रो किराया बढोत्तरी वापस लेने तथा छात्रों के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन पहलों की मांग की। मुख्यमंत्री के आवास पर एक घंटे नारेबाजी के बाद उनसे मिलने पर छात्रों ने वातानुकूलित बसों में भी डीटीसी छात्र पास चलाने की मांग की। डीयू आइसा अध्यक्ष कवलप्रीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपना समर्थन दिया और इन मुद्दों पर गौर करने का वादा किया। किराया बढोत्तरी वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम जल्द ही प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालेंगे।’’
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



