नई दिल्ली : भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि केन्द्र संरक्षित निजामुद्दीन दरगाह परिसर में अवैध निर्माण कार्य चल रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दक्षिण दिल्ली स्थित इस ऐतिहासिक धरोहर परिसर में हजरत निजामुद्दीन औलिया की 14 वीं सदी की दरगाह है। इसके अलावा अन्य स्मारक तथा बावली भी हैं। एएसआई ने एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘केन्द्र संरक्षित परिसर में निर्माण कार्य पाए जाने के बाद हमने कुछ दिन पहले ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है। जब हमें उस पर कोई जबाव नहीं मिला तो हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।’’
एएसआई ने अपनी शिकायत में पुलिस से दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है। इस बारे में पूछे जाने पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा,‘‘हां, हमें शिकायत मिली है और हम मामले पर गौर करेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



