दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों से चिंतित अजय मकान ने CM केजरीवाल से लॉकडाउन लगाने की मांग की

Summary :

दिल्ली में कोरोना वायरस के रोजाना नए मामले सामने आ रहे है और महामारी से मरने वालों के आंकड़ों से चिंतित दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय मकान ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तुरंत लॉकडाउन लगाने की मांग की है।

दिल्ली में कोरोना वायरस के रोजाना नए मामले सामने आ रहे है और महामारी से मरने वालों के आंकड़ों से चिंतित दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय मकान ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तुरंत लॉकडाउन लगाने की मांग की है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार देर रात कोरोना वायरस के आंकड़ में 24 घंटे में आए 8593 नए मरीज और 85 लोगों की मौत हुई है। 

दिल्ली में 16 जून को कोरोना से 93 मरीजों की मौत हुई थी और 11 जून को मृतकों की संख्या सर्वाधिक थी। माकन ने ट्वीट कर रिकार्ड मामलों पर चिंता जताई और कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली में तुरंत लॉकडाउन लगाओ। दिल्ली में कोरोना वायरस का रिकॉर्ड टूट गया है, पिछले 24 घंटे में कोविड के 8,593 नये मामले सामने आए हैं बेहतर होगा कि हम दिवाली न मनाएं जहां हजारों (या लाख से ज्यादा) लोगों के लिए यह अंतिम दिवाली न साबित हो। 

कृपया यह एक आपात स्थिति है।’’ दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों का कुल आंकड़ 4,59,975 हो गया है और वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 7,228 हो गई है।

Desk Team