Ajeet Bharti Arrested: यूट्यूबर अजीत भारती को नोएडा पुलिस ने हिरासत में लिया, CJI पर की थी टिप्पणी

Summary :

Ajeet Bharti Arrested: यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर अजीत भारती को नोएडा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। नोएडा सेक्टर 58 थाना पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। उनका बयान भी दर्ज किया गया है। अजीत भारती ने भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर एक वकील द्वारा जूता फेंकने की घटना पर टिप्पणी की थी। उन्होंने ये टिप्पणियां अपने सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल पर की थीं। इन टिप्पणियों को भड़काऊ और एक विशेष समुदाय या न्यायपालिका के विरुद्ध माना जा रहा है। Ajeet Bharti News Update: क्या है पूरा मामला बता दें सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में…

Ajeet Bharti Arrested: यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर अजीत भारती को नोएडा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। नोएडा सेक्टर 58 थाना पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। उनका बयान भी दर्ज किया गया है। अजीत भारती ने भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर एक वकील द्वारा जूता फेंकने की घटना पर टिप्पणी की थी। उन्होंने ये टिप्पणियां अपने सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल पर की थीं। इन टिप्पणियों को भड़काऊ और एक विशेष समुदाय या न्यायपालिका के विरुद्ध माना जा रहा है।

Ajeet Bharti News Update: क्या है पूरा मामला

बता दें सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील राकेश किशोर ने मुख्य न्यायधीश बीआर गवई पर हमला कर दिया। राकेश किशोर ने सीजेआई पर जूता फेंककर मारा, जिसके बाद कोर्ट में हड़कंप मच गया। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत वकील को कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया। राकेश किशोर हाल ही में सीजेआई द्वारा सनातन पर दिए गए विवादित बयान से भड़के हुए थे। इस घटना के बाद उन्हें निष्काषित कर दिया गया। इस घटना पर अजीत भारती ने एक्स पोस्ट में विवादित टिप्पणी की थी।

Advocate Rakesh Kishore
Advocate Rakesh Kishore

Noida Police Arrested Ajeet Bharti: सीजेआई पर की थी टिप्पणी

आरोप है कि अजीत भारती ने न्यायपालिका के खिलाफ नफरत फैलाई है। पुलिस इस बारे में अजीत भारती से पूछताछ कर रही है। अजीत भारती ने एक्स पर लिखा- आज CJI गवई को एक वकील का जूता लगते-लगते रह गया। अधिवक्ता ने गवई के डायस के पास जा कर जूते उतारे और मारने ही वाला था कि सुरक्षाकर्मी ने पकड़ लिया। जाते-जाते वकील ने कहा कि सनातन का अपमान नहीं सहा जाएगा। यह आरंभ है। ऐसे पतित, हिन्दू विरोधी और कायर जजों के साथ सड़कों पर भी ऐसा ही होगा यदि वो आदेश में लिखी जाने वाली बातों से इतर अपने विषैले हृदय के उद्गार, हिन्दुओं को नीचा दिखाने के लिए प्रकट करेंगे।

Ajeet Bharti Arrested: सीजेआई ने भगवान विष्णु पर की थी टिप्पणी

Ajeet Bharti
Ajeet Bharti

हाल ही में सीजेआई गवई ने भगवान विष्णु पर एक विवादित बयान दिया था, जिसको लेकर हिंदूओं ने उनकी आलोचना की थी। भगवान विष्णु की मूर्ति को पुनर्स्थापित करने के एक मामले की सुनवाई करते हुए सीजेआई गवई ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया कि वह भगवान विष्णु से ही कहे कि वो स्वंय अपनी मूर्ति पुनर्स्थापित करलें, क्योंकि अदालत ने इस पर विचार करने से इनकार कर दिया है। जब उनकी टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं भड़कीं, तो मुख्य न्यायाधीश गवई ने स्पष्ट किया कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

ये भी पढ़ें- ‘मुझे भगवान ने कहा…’, CJI पर जूता फेंकने वाले वकील ने जमकर निकाली भड़ास, नुपुर शर्मा का किया बचाव

Neha Singh