समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीबीआई द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की सोमवार को आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है, इसीलिए वह विपक्ष की राजनीतिक शक्तियों को झूठे मुकदमों में फंसा रही है। बता दें कि आज 2 बजे सिसोदिया की अदालत में पेशी होने वाली है।

अखिलेश ने कहा, शिक्षा के खिलाफ है बीजेपी
अखिलेश ने सोमवार को ट्वीट किया, दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले मनीष सिसोदिया जी को गिरफ्तार करके भाजपा ने साबित कर दिया है कि वह शिक्षा ही नहीं, बल्कि दिल्ली के बच्चों के भविष्य के भी खिलाफ है। दिल्ली की जनता इसका जवाब अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को शहर की सातों सीटों पर हराकर देगी।
दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लानेवाले मनीष सिसोदिया जी को गिरफ़्तार करके भाजपा ने साबित कर दिया है कि भाजपा शिक्षा ही नहीं बल्कि दिल्ली के बच्चों के भविष्य के ख़िलाफ़ भी है। दिल्ली की जनता इसका जवाब अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सातों सीटें हराकर देगी।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 27, 2023
लोकसभा चुनाव के डर से विपक्ष पर झूठे केस कर रहे है दर्ज
इससे पहले, एक अन्य ट्वीट में सपा अध्यक्ष ने कहा, मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी ने साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार वर्ष 2024 से पहले ही हार मान चुकी है, इसीलिए अलग-अलग प्रदेशों में विपक्षी राजनीतिक शक्तियों को झूठे मुकदमों में फंसा रही है, लेकिन संघर्षशील लोग जेल जाने से नहीं डरते। सच को भला कब तक गिरफ्तार रखा जा सकता है।
सिसोदिया की कोर्ट में पेशी
गौरतलब है कि सीबीआई ने वर्ष 2021-22 की आबकारी नीति लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया था। आज सोमवार 2 बजे सिसोदिया की एवेन्यू कोर्ट में पेश होगी।


Download Android App
Download iOS App



