नई दिल्ली: चांदनी चौक से आप विधायक अलका लांबा एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ क्षेत्र के एक आरडब्ल्यूए पदाधिकारी ने दरियागंज थाने में लिखित शिकायत दी है। आरोप है कि अलका ने उन्हें घर में घुसकर मारने की धमकी दी है। वहीं पुलिस ने अभी इस संबंध में किसी तरह का कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। दूसरी ओर अलका की तरफ से सफाई दी गई है कि उन पर आरोप लगाने वाले व्यक्ति ने उन्हें पहले एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। जिसमें महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बातें कहीं गईं।
जिस पर उन्होंने आपत्ति भी तजाई। इसके बाद वह व्यक्ति उनके पर्सनल नंबर पर मैसेज भेजने लगा। जिसके बाद उनकी तरफ से सख्त प्रतिक्रिया दी गई। जानकारी के मुताबिक रियाज कुरैशी ने लिखित शिकायत में कहा है कि उन्होंने क्षेत्र से संबंधित कुछ शिकायतों से अलका लांबा को अवगत कराते हुए उनके वाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजे थे। बदले में उनकी तरफ से धमकी भरा वॉयस मैसेज मिला। जिसमें घर में घुसकर मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।


Download Android App
Download iOS App



