शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज दावा किया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार रविदास मंदिर के तुगलकाबाद में पुरानी जगह पर पुनर्निर्माण किए जाने की अकाली दल की अपील पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगा और आने वाले समय में इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस मुद्दे पर अकाली दल अध्यक्ष कल शाम केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल के साथ केंद्रीय गृहमंत्री से दिल्ली में मिले थे। शिअद के आज यहां जारी बयान में सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि गृहमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह इस मुद्दे पर गौर करेंगे।
पंजाब में बाढ़ से हुई क्षति का आकलन करने के लिए केंद्र टीम भेजेगा, मुख्यमंत्री ने बैठक की
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से रविदास समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के तहत इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में लेकर जाना भी शामिल है।


Download Android App
Download iOS App



