दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर अंकित सक्सेना के परिवार के अपमान का आरोप लग रहा है। आऱोप है कि वह अंकित की पिता की तरफ से मुआवजा मांगे जाने के बाद सभा से उठकर चले गए थे।इस पर अंकित के पिता यशपाल सक्सेना ने कहा है कि केजरीवाल उनके साथ गेम न खेलें। एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान अंकित पिता यशपाल सक्सेना बीच में ही फूट-फूट कर रोने लगे। उन्होंने कहा, ‘’मुझे नहीं पता केजरीवाल की क्या मजबुरियां है। मैं मानसिक तौर पर बहुत परेशान हूं। मुझे मेरे हाल पर छोड़ दो। मुआवजा मिले तो ठीन न मिले तो ठीक। मेरा तमाशा मत बनाओ। मेरी पत्नी जिंदा लाश बन गई है। उन्होंने आगे कहा, ‘’मुझे लगा केजरीवाल मेरे हमदर्द हैं। मेरा एकलौता बेटा चला गया है इसलिए मैं इस वक्त बहुत परेशान हूं। ’’ उन्होंने कहा है, ‘’मैंने यह कभी नहीं कहा कि मुझे जीवनयापन करने में दिक्कत आ रही है।’’
SHOCKING!!!
अंकित सक्सेना के पिता जी को सुनिए –
”मिस्टर केजरीवाल, मुझ गरीब के साथ गेम मत खेलो।”Kejriwal insulted and walked out when father of #AnkitSaxena wanted to talk to him.
जिस बाप के जवान बेटे की हत्या हुई, वो बुलाते रहे और केजरीवाल उठ कर चल दिए। pic.twitter.com/H0WVLuoyJK
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) February 12, 2018
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत अन्य नेता भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। यहीं केजरीवाल से मुआवजा की रकम के संबंध में सवाल पूछे गए। कपिल मिश्रा ने जो विडियो ट्वीट किया है उसमें केजरीवाल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मैं नहीं चाहता कि राशि को लेकर यहां कोई वाद-विवाद हो। इसके बाद जब केजरीवाल उठकर जाने लगते हैं तो सामने बैठा व्यक्ति उनसे पूछता है कि जीवन-यापन कैसे होगा, बस इसके लिए उनसे पूछा जा रहा है। उस आदमी की बात पूरी सुने बिना ही केजरीवाल उठकर चले जाते हैं। दिल्ली सीएम को रोकने के लिए कोई पीछे से आवाज लगाता है कि मिस्टर केजरीवाल… लेकिन वह नहीं रुकते। इस विडियो के अलावा कपिल मिश्रा ने एक और विडियो ट्वीट किया है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



