दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शहर में वायु प्रदूषण से संबंधित मुद्दों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की और हितधारक एजेंसियों और विभागों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया कि वायु प्रदूषण से निपटने के सभी उपाय समयबद्ध तरीके से किए जाएं। आपको ये भी बता दे की दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर को रोकने के लिए सर्दियों में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान फिर से प्रभावी रूप से लागू होग।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, एलजी ने प्रोएक्टिव ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान की सराहना भी की। उन्होंने सभी कार्यान्वयन एजेंसियों और विभागों जैसे डीपीसीसी, परिवहन, पीडब्ल्यूडी और नागरिक निकायों को वायु प्रदूषण से निपटने के सभी उपायों को समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी ढंग से काम करने का निर्देश दिया।साथ ही उपराज्यपाल ने सड़क धूल प्रबंधन के लिए एंटी स्माग गन स्थापित करने का आदेश दिया उसके अलावा निर्माण स्थलों पर पानी के छिड़काव करने को भी कहा। उपराज्यपाल ने ई वाहनों को प्रोत्साहित करने का आदेश भी दिया। साथ ही पैदल रास्तों और फुटपाथों पर आने वाली बाधा को खत्म करने का भी निर्देश दिया।


Download Android App
Download iOS App



