शनिवार को बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए 15 सदस्य भारतीय टीम की घोषणा की। जिसमे एक बार फिर सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है और वेस्टइंडीज के बाद जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है।

जिम्बाब्वे टूर पर भारत को तीन वनडे मैच की सीरीज खेलनी है। यह दौरा 18 अगस्त से शुरू होगा और 22 अगस्त को समाप्त होगा। कई खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है और कुछ खिलाड़ियों को पहली बार टीम में चुना गया है। राहुल त्रिपाठी को पहली बार वनडे टीम में चुना गया है। राहुल त्रिपाठी ने इस साल आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीँ दीपक चाहर और वाशिंगटन सूंदर चोट के कारण लम्बे समय बाद टीम में वापसी कर रह है। सीनियर खिलाडियों को आराम दिया गया है जिसमे रोहित शर्मा,जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी शामिल है। इनके अलावा टीम के स्टार बल्लेबाज़ के एल राहुल का भी नाम टीम में नहीं है। खबर है की राहुल एक बार फिर चोटिल होगये है और वो अभी NCA में है।

दीपक चाहर और वाशिंगटन सूंदर की लम्बे समय बाद वापसी हुई। दोनों खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बहार थे। सूंदर इस समय काउंटी क्रिकेट खेल रहे है और वहां उनका शानदार प्रदर्शन रहा है। दीपक चाहर ने अपना आखिरी मुकाबला इसी साल फरवरी में खेला था। चाहर के लिए यह सीरीज काफी अहम होने वाली है। अगर दीपक इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते है तो वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी पेस कर पाएंगे। वहीं विराट कोहली को एक बार फिर आराम दिया गया है। ऐसा माना जा रहा था की लम्बे समय से आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे कोहली इस दौरे पर जाएंगे ताकि एशिया कप से पहले वो अपनी फॉर्म में वापसी कर सके। लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला, अब विराट सीधा एशिया कप में खेलते हुए दिखेंगे।

अगर टीम की बात करें तो टीम इस प्रकार है – शिखर धवन कप्तान होंगे, उसके बाद बल्लेबाज़ों में ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, विकेटकीपर के तौर ईशान किशन और संजू सैमसन है वहीँ ऑलराउंडर के रूप में वॉशिंगटन सुंदर,अक्षर पटेल,शार्दूल ठाकुर है। गेंदबाज़ी में कुलदीप यादव,आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर।


Download Android App
Download iOS App



