देश में एक के बाद एक बड़े नेता ED के शिकंजे में फसते दिख रहे है, हाल ही में पार्थ और अर्पिता मुखर्जी का मामला खत्म भी नहीं हुआ की इतने में शिवसेना के बड़े नेता और सांसद भी ED की गिरफ्त के जल्द आ सकते है। बताया गया है कि उन्हें जल्द ED पूछताछ के लिए बुला सकती है।
राउत पर पात्रा चाल घोटाले में हेर फेर का आरोप
ऐसे ही बता दें रविवार सुबह- सुबह प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम ने शिवसेना सांसद संजय राउत के घर पर छापा मारा है। राउत पर पात्रा चाल घोटाले में हेर फेर का आरोप है। इतना ही नहीं राउत पर जांच में सहयोग न करने के भी आरोप है। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के लिए संजय राउत गिरफ्तार किए जा सकते हैं। उधर छापे के बीच संजय राउत की प्रतिक्रिया भी सामने आई है और उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट्स किए हैं।
राउत पर जांच में सहयोग न करने के आरोप
दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम मुंबई के भांडुप स्थित घर पहुंची है। टीम के पहुंचते ही संजय राउत के घर के बाहर उनके समर्थकों का जमावड़ा लग गया है। राउत के समर्थक जांच एजेंसी और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। उधर संजय राउत ने भी प्रतिक्रिया दी है। अपने कई ट्वीट्स में उन्होंने लिखा कि शिवसेना नहीं छोड़ूंगा, महाराष्ट्र और शिवसेना अपनी लड़ाई जारी रखेगी।


Download Android App
Download iOS App



